क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष अर्ल एंडिंग्स ने मंगलवार को एक वीडियो में संवाददाताओं से कहा कि इस साल चल रहे वैश्विक महामारी के कारण टी-20 विश्वकप आयोजित कराना बेहद मुश्किल लग रहा है. हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है कि टूर्नामेंट टलेगा या रद्द होगा। अधिकारियों ने पहले कहा था कि वह निर्धारित तिथियों पर टूर्नामेंट आयोजित करने का एक तरीका निकाल रहे हैं लेकिन कोरोना से संबंधित चिंताओं के कारण यात्रा प्रतिबंधों के साथ एंडिंग का मानना है कि टूर्नामेंट के लिए जगह बनाना मुश्किल होगा। पत्रकारों से बात करते हुए एंडिंग्स ने कहा कि 16 देशों  को ऑस्ट्रेलिया में लाना और फिर मुकाबले करवाना यह सब कुछ ऐसे समय में करना पड़ेगा जब सभी देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं और लगातार केस आ रहे हैं. ऐसे में मुझे लगता है कि यह अवास्तविक होगा कि हम ऐसा करें, अभी ये और मुश्किल होता जा रहा है।


अभी तक आईसीसी का कोई फैसला नही
आपको बता दें कि इस साल अक्टूबर के महीने में T20 विश्वकप होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन कराना बहुत मुश्किल लग रहा है। हालांकि आईसीसी ने इस मुद्दे पर बैठक की थी, लेकिन इस पर कोई भी फैसला नहीं आया। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने बैठक के बाद यह कहा था कि "हमें इस पर फैसला करने के लिए केवल एक मौका मिलेगा और यह जो मौका होगा वह सही होना चाहिए " आपको बता दें कि आईसीसी ने बैठक के बाद इस पर फैसला 1 महीने के लिए टाल दिया है।

हो सकता है आईपीएल 2020                                              आपको बता दें कि अभी तक आईपीएल 2020 पर भी कोई फैसला नहीं आया है क्योंकि आईसीसी ने अभी T20 वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं दिया , अगर T20 वर्ल्ड कप टाला जाता है तो ऐसे में अक्टूबर नवंबर के महीने बीसीसीआई आईपीएल को करा सकता है क्योंकि अगर आईपीएल नहीं होंगे तो बीसीसीआई को लगभग 3000 करोड़ का नुकसान होगा।