इस समय विश्व के लगभग सारे देश कोरोना महामारी से झूझ रहे है जिससे क्रिकेट जगत को भी बहुत नुकसान हुआ है लगभग 3 महीने से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नही हुआ है साथ ही विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए रोक लिया गया है। क्रिकेट को हुए नुकसान को देखते हुए आखिर आईसीसी ने क्रिकेट शुरू करने का फैसला ले लिया है,  8 जुलाई से वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच खेलना है , महामारी के संक्रमण को देखते हुए आईसीसी की अहम बैठक हुई जिसमें कुछ नियमों में संशोधन किया गया तथा कुछ नए नियम जोड़ दिए गए है आइये जानते है क्या है वो 5 बड़े नियम 


ICC ने लिए 5 अहम निर्णय

1.थूक (लार) लगाने पर पाबंदी
क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए थूक या लार का इस्तेमाल करता है जिससे गेंद की चमक बरकरार रहे और गेंदबाज को स्विंग मिलती रहे लेकिन कोरोना महामारी के चलते आईसीसी ने इस पर पाबंदी लगा दी है इसके स्थान पर खिलाड़ी पसीने का इस्तेमाल कर सकता है लेकिन पसीना उतना कारगर नही होता है जितना थूक या लार साथ ही कुछ देशों में पसीना वहां के मौसम पर निर्भर करेगा।


2.होम अंपायर 
अभी तक क्रिकेट में यदि दो देशों की टीमों के बीच मैच हो रहा है तो किसी तीसरे देश के अंपायर होते थे,लेकिन कोरोना में ट्रेवलिंग को देखते हुए होम अंपायर से अंपायरिंग कराने का निर्णय लिया गया है। 


3.अतिरिक्त DRS 
अब तक टेस्ट क्रिकेट में 2-2 DRS और वन डे तथा टी-20 में 1-1 DRS मिलता था लेकिन स्थानीय अंपायरों को ज्यादा अनुभव न होने की वजह से प्रत्येक फॉरमेट में एक-एक अतिरिक्त डीआरएस देने का निर्णय लिया गया है। 


4.रिप्लेसमेंट 
 टेस्ट मैच के दौरान यदि किसी टीम के खिलाड़ी में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते है तो 'कनकशन' रिप्लेसमेंट की भांति कौन खिलाड़ी खेलेगा ये निर्णय मैच रेफरी लेगा।


5.नया लोगो 
कोविड-19 के चलते क्रिकेट बोर्ड को बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए आइसीसी ने टेस्ट मैच की जर्सी पर अतिरिक्त लोगो लगाने की छूट दी है जो आकार में 32 वर्ग इंच से अधिक नही होना चाइये और तीन अन्य लोगो के अलावा टेस्ट मैच शर्ट और स्वेटर की छाती पर रखा जा सकता है।