आपको बता दे कि कोरोना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगभग 3 महीने से रुका हुआ है जिससे क्रिकेट जगत को काफी नुकसान हो रहा है ऐसे में आखिर ICC ने कुछ नए नियमों के साथ मैच शुरु कराने का फैसला कर लिया है। 8 जुलाई से वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, इसी दौरान इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान जो रुट (Joe Root) के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है इसलिए जो रुट ने सकेंत दिए है कि वो शुरुआती एक-दो मैचों से बाहर रह सकते है ,ऐसे में टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स के हाथों में रहेगी बेन स्टोक्स पहले ही कह चुके है कि जो रूट की अनुपस्थिति में वो कप्तानी सम्भालने को तैयार है,

जानिए क्या कहा Joe Root ने बेन स्टोक्स के बारे में
Joe Root ने सोनी टेन के 'पिट स्टॉप' चैट शो में कहा कि 'बेन स्टोक्स उपकप्तानी को बखूबी निभा रहा है ,टीम में उसका काफी सम्मान है, उसकी उपलब्धियां इतनी ज्यादा है कि वह टीम की कप्तानी को बखूबी सम्भाल लेगा' इसी के साथ Root ने कहा कि ' विराट खुद जिस तरीके से खेलता है और टीम के हर सदस्य से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रखता है, मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स भी उसी तरह से कप्तानी करेंगे' 

लार पर रोक को लेकर Joe Root को नही है दिक्कत
कोरोना महामारी के चलते ICC ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है ,इसपर Joe root ने कहा कि ' ड्यूक गेंद पर इतना असर नहीं पड़ेगा और स्विंग मिलती रहेगी' आगे उन्होंने कहा कि ' मुझे नहीं लगता है कि इंग्लैंड में बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा, यह हालत पर भी निर्भर करेगा ड्यूक गेंद पर 50 या 40 ओवर तक कोई फर्क नहीं पड़ेगा और स्विंग मिलती रहेगी' आगे उन्होंने कहा कि 'इसमें बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है ,गेंदबाजों को विकेट लेने के और तरीके तलाशने होंगे' 
 
इंग्लैंड की टीम-सैम करन, जो डेनली, बेन फोक्स, लुईस ग्रेगरी, कीटोन जेनिंग्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, साकिब महमूद, क्रेग ओवरटन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, डोम सिबले, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, अमर विर्दी, क्रिस वोक्स और मार्क वुड, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, जेम्स ब्रेसी, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली.