पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए है ,साथ ही चीन के 43 सैनिक भी मारे गए है।यह वही स्थान है जहाँ 1962 में दोनों देशों के बीच टकराव हुआ था।चीनी सेना हमेशा से विवादित क्षेत्रों में घुसकर भारत को उकसाने का काम करती रही है, इस समय दोनों के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है "चीनी मीडिया की तरफ से भारत पर घुसपैठ और अवैध रूप से बॉर्डर पार कर रक्षा सुविधाएं स्थापित करने का आरोप लगाया जा रहा है"।भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से सीमा विवाद जारी है ,हालांकि इसे बातचीत के जरिये सुलझाने की कोशिश लगातार जारी थी, लेकिन 15/16 जून को हिंसक झड़प के कारण विवाद और बढ़ गया है। सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है इनमे से भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने भी शहीदों को नमन किया है।

भारतीय क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया
गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'सैनिकों से ज्यादा निःस्वार्थ और साहसी कोई नही है ' उन्होंने लिखा कि 'गलवान घाटी में हमारे देश की रक्षा करते हुए जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया उन सैनिकों को मैं पूरे सम्मान के साथ सलाम करता हूं,सैनिकों से ज्यादा निस्वार्थी और साहसी कोई नहीं है, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं, मैं उम्मीद करता हूं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्रार्थनाओं से उन्हें शांति मिले'। सीमित ओवरों के उपकप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने लिखा कि हमारे 'असली हीरो जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान गवां देते है,
उनको सलाम भगवान उनके परिवारों को पूरी ताकत दे,


वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा है, "कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने गलवान घाटी पर कार्रवाई में सर्वोच्च बलिदान दिया। एक समय, जब दुनिया एक गंभीर महामारी से निपट रही है, यह आखिरी चीज है जिसकी हमें आवश्यकता है। मुझे आशा है कि चीनी सुधर जाएं, " शिखर धवन ने भी देश के सैनिक की शहादत को लेकर कहा है कि उनका बलिदान भुलाया नहीं जाएगा।




वहीं, युवराज सिंह ने लिखा है, "मैं हमारे भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम करता हूं जो गलवान घाटी में शहीद हुए हैं। इन सभी अत्याचारों को रोकना चाहिए और आशा करनी चाहिए कि हमारे पास एक शांतिपूर्ण दुनिया हो सकती है, जहां मानव जीवन का महत्व है। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, मैं उनकी ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं।"


इसके साथ ही इरफान पठान व यूसुफ पठान ने भी श्रधांजलि दी है